टेरेंस लुइस वियना में सिखाएंगे बॉलीवुड डांस

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। डांस रिएलिटी शो “सो यू थिंक यू कैन डांस ‘अब इंडिया की बारी’ ” के निर्णायक बन चुके दिग्गज नृत्य निर्देशक टेंरेंस लुइस अब वियना में बॉलीवुड का जादू फैलाने जा रहे हैं।

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। डांस रिएलिटी शो “सो यू थिंक यू कैन डांस ‘अब इंडिया की बारी’ ” के निर्णायक बन चुके दिग्गज नृत्य निर्देशक टेंरेंस लुइस अब वियना में बॉलीवुड का जादू फैलाने जा रहे हैं।

वह वियना के ‘इम्पल्सटेंज’ डांस फेस्टिवल में बॉलीवुड और इंडो-कंटेम्पररी डांस सिखाएंगे।

टेरेंस ने एक बयान में कहा, “जिंदगी एक चक्र है। ‘इम्पल्सटेंज’ में डांस सिखाने का मौका मिलना रोमांचक है। अब तक बेहद शानदार अनुभव रहा।”

डांस समारोह 14 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगा। टेरेंस रविवार को समारोह के लिए प्रस्थान करेंगे और 14 अगस्त को स्वदेश लौटेंगे।

टेरेंस ने कहा, “मैंने वहां से बतौर छात्र जो सीखा था, वह ज्ञान बांटना मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात है। यह साल शानदार रहेगा क्योंकि यूरोप से बेहद मांग है। मांग को पूरा करने के लिए मैं दो अतिरिक्त कक्षाएं दूंगा।”

टेरेंस सिखाने के अलावा खुद भी डांस के नए स्टाइल्स और तकनीकें सीखेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा नई चीजें सीखना पसंद करता हूं। इससे मुझे भविष्य के शोज में बेहतर निर्णायक बनने में मदद मिलेगी। इसलिए यह फिर से छात्र बनने का समय है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493