ईरान ने म्यूनिख में हुए हमले की निंदा की

पुलिस ने इसकी पुष्टि की है कि हमले को एक 18 वर्षीय ईरान मूल के जर्मन किशोर ने अंजाम दिया।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी एरना के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम घासेमी ने इस घटना को ‘निर्दोष एवं असहाय लोगों की हत्या’ करार देते हुए इसकी निंदा की और जर्मनी की सरकार तथा वहां की जनता के साथ अपनी एकजुटता का इजहार किया।

घासेमी ने हिंसा को जड़ से समाप्त करने के लिए अनवरत एवं व्यापक संघर्ष का आह्वान किया है।

म्यूनिख स्थित ईरान महावाणिज्य दूत अब्दुल्ला नेकोउनाम ने ईरान के लोगों को किसी तरह की घटना होने पर वाणिज्य दूतावास से संपर्क करने को कहा है।

म्यूनिख में करीब पांच हजार ईरानी रहते हैं और बायर्न प्रांत में इनकी संख्या करीब 15,000 है।

म्यूनिख पुलिस के प्रवक्ता थॉमस बौमान के अनुसार, गोली चलाने की यह घटना मूसाक जिले के ओलंपिया-इनकाउफजेंट्रम शॉपिंग सेंटर स्थित एक रेस्तरां में हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493