तुर्की में 300 राष्ट्रपति सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ वारंट

अंकारा, 23 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। तुर्की में तख्तापलट के असफल प्रयास के बाद राष्ट्रपति के सुरक्षा कर्मियों में से 300 सदस्यों की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है।

अंकारा, 23 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। तुर्की में तख्तापलट के असफल प्रयास के बाद राष्ट्रपति के सुरक्षा कर्मियों में से 300 सदस्यों की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है।

‘सीएनएन तुर्क’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षा कर्मियों में 283 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और यह अभियान जारी है। इसी बीच, 10,000 लोगों के पासपोर्टों को भी रद्द कर दिया गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘एनादोलू’ के शुक्रवार को जारी नवीन आंकड़ों के अनुसार 15 जुलाई को हुए तख्तापलट के असफल प्रयास के बाद एक राष्ट्रव्यापी जांच के बीच सरकारी संस्थाओं के 44,000 से अधिक कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, अमेरिका में निर्वासित जीवन बिता रहे तुर्की के इस्लामिक धर्मगुरु फतुल्लाह गुलेन और उनके समर्थकों की तख्तापलट के प्रयास में संलिप्तता बताई जा रही है।

शिक्षा मंत्रालय ने 21,738 नागरिक सेवकों के निलंबन की घोषणा की, जिनमें से 21,029 शिक्षक हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 262 सैन्य न्यायाधीशों और अभियोजन पक्षों को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने कहा कि संदिग्धों की जांच अंकारा के सिनकान जिले की नागरिक अदालतों में की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493