तुर्की के मंत्री गुलेन के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिका जाएंगे

अंकारा, 23 जुलाई (आईएएनएस )। तुर्की के न्याय और गृह मंत्री संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेंगे। इस दौरान वह तख्तापलट के असफल प्रयास की साजिश रचने के कथित आरोपी मौलवी के प्रत्यर्पण पर चर्चा करेंगे।

अंकारा, 23 जुलाई (आईएएनएस )। तुर्की के न्याय और गृह मंत्री संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेंगे। इस दौरान वह तख्तापलट के असफल प्रयास की साजिश रचने के कथित आरोपी मौलवी के प्रत्यर्पण पर चर्चा करेंगे।

स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय प्रसारक ‘एनटीवी’ के अनुसार, तुर्की के न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग और गृह मंत्री इफ्कान अला अमेरिका में निर्वासित जीवन बिता रहे तुर्की के इस्लामिक धर्म गुरु फतुल्लाह गुलेन के प्रत्यर्पण के लिए अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा करेंगे।

तुर्की ने पहले से अमेरिका को गुलेन के प्रत्यर्पण के लिए एक आधिकारिक अनुरोध दायर कर दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493