संडरलैंड के मुख्य कोच बनाए गए मोएस

लंदन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब संडरलैंड ने शनिवार को मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच डेविड मोएस को अपना मुख्य कोच बनाए जाने की घोषणा की।

क्लब ने कहा है कि मोएस की नियुक्ति चार साल के लिए हुई है।

मोएस को बीते साल नवम्बर में स्पेनिश क्लब रियल सोसिएदाद ने बर्खास्त कर दिया था और उस समय से उनके पास कोई काम नहीं था।

अब मोएस क्लब में मुख्य कोच के तौर पर सैम एलाड्रिस का स्थान लेंगे, जिन्हें शुक्रवार को इंग्लैंड की राष्ट्रीय पुरुष टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।

मोएस ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर की और कहा कि वह इस नियुक्ति के साथ आई चुनौती के लिए तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493