केंड्रा हरिसन ने तोड़ा 100 मीटर बाधा दौड़ का विश्व रिकार्ड

लंदन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की केंड्रा हरिसन ने यहां डायमंड लीग मीट में 100 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में 28 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। हालांकि वह इसके बाद भी रियो ओलम्पिक-2016 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, केंड्रा ने शुक्रवार को 100 मीटर की दूरी को 12.20 सेकेंड में तय कर बुल्गारिया की योरडांका डोनकोवा के 20 अगस्त 1988 में बनाए गए 12.21 सेकेंड के रिकार्ड को तोड़ दिया।

हरिसन हालांकि अमेरिका की ओलम्पिक टीम का हिस्सा नहीं बन पाई हैं क्योंकि वह ट्रायल में शीर्ष तीन में जगह नहीं बना पाई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493