सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेदबाज बने समी

नॉर्थ साउंड (एंटिगा), 24 जुलाई (आईएएनएस)। मोहम्मद समी सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।

समी ने वेस्टइंडीज के साथ सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन चार विकेट लेने के साथ विकेटों का अर्धशतक पूरा किया।

समी ने अपने करियर के 13वें टेस्ट मैच में यह कारनामा किया। इससे पहले वेंकटेश प्रसाद भी इतने ही मैचों में 50 विकेट ले चुके हैं।

ऐसा नहीं है कि समी से कम समय में भारतीय गेंदबाजों ने 50 विकेट नहीं पूरे किए हैं लेकिन ऐसे सभी गेंदबाज फिरकी हैं। समी ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493