सोलर इंपल्स 2 ने आखिरी पड़ाव के लिए उड़ान भरी

काहिरा, 24 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। विश्व के सबसे बड़े सौर ऊर्जा चालित विमान सोलर इंपल्स 2 ने अपने वैश्विक यात्रा के अंतिम चरण के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा से उड़ान भरी है।

काहिरा, 24 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। विश्व के सबसे बड़े सौर ऊर्जा चालित विमान सोलर इंपल्स 2 ने अपने वैश्विक यात्रा के अंतिम चरण के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा से उड़ान भरी है।

बीबीसी के अनुसार, इस विमान को अबू धाबी पहुंचने में 48 घंटों का समय लगेगा। इस विमान ने अबू धाबी से ही मार्च 2015 में अपनी इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की थी।

विमान के पायलट बरट्रांड पिकार्ड ने बीबीसी को उड़ान भरने से पहले बताया, “हमने सोचा था कि यह एक आसान उड़ान होगी, क्योंकि मिस्र और अबू धाबी के बीच मौसम अच्छा होता है, लेकिन वास्तव में यह एक अच्छी रणनीति खोजने के लिए बहुत मुश्किल है।”

इस सौर ऊर्जा चालित विमान ने अपनी यात्रा के दौरान करीब 30,000 किलोमीटर का क्षेत्र कवर किया है, यह पहला विमान है, जो बिना ईंधन के केवल सूर्य से मिली ऊर्जा के सहारे ही वैश्विक भ्रमण पर निकला है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493