चेन्नई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार पुरी जगन्नाथ ने आगामी तेलुगू फिल्म ‘इज्म’ में अभिनेता जूनियर एनटीआर के बड़े भाई कल्याणराम को डोले-शोले दिखाने के लिए तैयार किया है। इससे पहले तेलुगू फिल्म ‘टेम्पर’ में जूनियर एनटीआर भी डोले-शोले दिखा चुके हैं।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “कल्याण ‘इज्म’ में डोले-शोले दिखाते नजर आएंगे। निर्देशन ने उन्हें स्क्रिप्ट और किरदार की मांग के अनुरूप किरदार में ढलने के लिए राजी किया। उन्हें इसके लिए चार महीने तक का प्रशिक्षण दिया गया।”
इसके साथ अभिनेत्री अदिति आर्य तेलुगू फिल्म की शुरुआत कर रही हैं।
एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले कल्याण राम द्वारा निर्मित फिल्म ‘इज्म’ में जगपति बाबू महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।
dharmpath.com dharmpath