गस्टाड, 24 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फेलिसियानो लोपेज ने यहां रविवार को डच खिलाड़ी रोबिन हासे को फाइनल मुकाबले में हराकर स्विस ओपन गेस्टाड टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है।
फेलिसियानो ने 77 मिनट तक चले इस खिताबी मुकाबले में रोबिन को 6-4, 7-5 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फेलिसियानो आखिरकार टूर्नामेंट को जीतने में कामयाब रहे। यह स्पेनिश खिलाड़ी का क्ले कोर्ट पर पहला खिताब है।
फेलिसियानो 2006 में हुए इसी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी रिचर्ड गास्केट से हार गए थे।
शनिवार को जर्मनी के डस्टिन ब्राउन को हराकर के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
स्पेन के टेनिस खिलाड़ी फेलिसियानो ने इससे पहले 2004 वियना ओपन, 2010 जोहानसबर्ग ओपन और ईट्स्बोर्न ओपन (2013, 2014) खिताब अपने नाम किए।
dharmpath.com dharmpath