मेक्सिको के महापौर की गोली मारकर हत्या

दक्षिणी गुएरेरो राज्य के पंगाराबाटो के महापौर एंबरोसियो सोतो जान से मारे जाने की धमकी की शिकायत दर्ज करा चुके थे और शनिवार रात को उन्हें गोली मारे जाने के दौरान उनके पास संघीय पुलिस सुरक्षा भी थी।

इस घटना में संघीय पुलिस के चार एजेंट घायल हुए हैं।

चिआपस राज्य में सान जुआन चामुला के महापौर की हत्या के एक दिन बाद ही एक अन्य महापौर की हत्या का यह दूसरा मामला है।

सोतो ने कहा था कि उन्हें आतकंवादी संगठनों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। वह 2015 में महापौर बने थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493