अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी ‘मेहर’ के अनुसार, जरीफ एक आर्थिक और राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल के साथ नाइजीरिया, घाना, गिनी व माली की यात्रा करेंगे तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपसी संबंधों पर चर्चा करेंगे।
यह जरीफ का अफ्रीका का तीसरा दौरा है। 2015 में जरीफ ने अफ्रीकी देशों की दो यात्राएं की थी, जिसमें वह केन्या, युगांडा, बुरुंडी, तंजानिया, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया गए थे।
अरब-अफ्रीकी मामलों के लिए ईरान के उप विदेश मंत्री अमीर-अब्दुल्लाहियान ने मार्च में कहा था कि अफ्रीकी देशों के साथ संबंधों पर ईरान की रणनीति अब बदल गई है।
आमिर ने तेहरान में अफ्रीकी राजदूतों के साथ एक बैठक में कहा था कि ईरान ने अगले पांच वर्षों में अफ्रीका के साथ व्यापार संबंधों को बढ़ाने के लिए एक नया लक्ष्य निर्धारित किया है।
dharmpath.com dharmpath