चीनी विदेश मंत्री की ब्रुनेई के उप विदेश मंत्री के साथ बैठक

वांग ने यह टिप्पणी लाओ में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की विदेश मंत्रियों की एक बैठक के दौरान की। इस बैठक में ब्रुनेई के विदेश मामलों और व्यापार उप मंत्री लिम जॉक सेंग भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा, “समग्र द्विपक्षीय संबंधों और चीन-आसियान संबंधों को ध्यान में रखते हुए चीन और ब्रुनेई ने दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर अच्छा संपर्क बनाए रखा है।”

वांग के अनुसार, ‘दोतरफा’ दृष्टिकोण की शुरुआत पहले ब्रुनेई और चीन के समर्थन द्वारा की गई थी। इसके अनुसार संबंधित दलों के बीच के विवादों को बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से हल किया जाना चाहिए, और चीन व आसियान देशों को दक्षिण चीन सागर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए एक साथ काम करना चाहिए।

चीनी राजनयिक का मानना है कि दोतरफा दृष्टिकोण साझा हितों और क्षेत्रीय देशों की इच्छाओं को पूर्ण करता है, जो दक्षिण चीन सागर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुपालक और संयुक्त राष्ट्र चार्टर (घोषणापत्र) के सिद्धांतों के अनुरूप है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493