साओ पाउलो पहुंची ओलम्पिक मशाल

साओ पाउलो, 25 जुलाई (आईएएनएस)। ओलम्पिक मशाल ब्राजील की वित्तीय राजधानी साओ पाउलो पहुंच गई है।

यह मशाल देश में 82 दिनों के भ्रमण के बाद यहां पहुंची है। ओलम्पिक का आयोजन रियो में पांच अगस्त से होना है।

साओ पाउलो पहुंचने के बाद ओलम्पिक मशाल को इंडिपेंडेंस पार्क ले जाया गया। एक साइकिल चालक इसे लकर एवेनिडा पार्क पहुंचा।

टेनिस स्टार मारिया इस्थनर बुएनो और तीरंदाज मार्कोस विनिकुइस उन 260 लोगों में शामिल हैं, जो इस मशाल को लेकर साओ पाउलो की सड़कों पर दौड़े।

इस मशाल रैसी के दौरान सुरक्षा कड़ी दी गई थी। साओ पाउलो राज्य के गुआरूलोहोस में एक व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह मशाल को छीनने का प्रयास कर रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493