पीटी उषा फिटनेस एप की मुख्य कोच बनीं

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज धाविका पीटी उषा स्वास्थ्य एवं चुस्ती एप फिटसो की सलाहकार मुख्य कोच बन गई हैं। वह इस एप पर सभी प्रशिक्षण गतिविधियों पर बातचीत करेंगी।

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज धाविका पीटी उषा स्वास्थ्य एवं चुस्ती एप फिटसो की सलाहकार मुख्य कोच बन गई हैं। वह इस एप पर सभी प्रशिक्षण गतिविधियों पर बातचीत करेंगी।

पीटी उषा ने एक बयान में कहा, “मैंने हमेशा महसूस किया कि स्वास्थ्य और चुस्ती के बारे में जागरूकता भारतीय संस्कृति से गायब हो रही है। समाज के हर वर्ग के लोगों को उनका स्वास्थ्य सुधारने, वजन बनाए रखने और कुछ कसरत करने के लिए प्रोत्साहित करना, ऐसा काम है, जिसे अभी तक नहीं किया गया है।”

फिटसो के सहसंस्थापक सौरव अग्रवाल ने कहा कि पीटी उषा को अपने साथ जोड़कर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “फिटसो का उद्देश्य भारत को एक स्वस्थ राष्ट्र बनाना है और पीटी उषा की मदद से हमें लगता है कि हम वजन घटने, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का समाधान कर सकेंगे।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493