इस्तानबुल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की के फुटबाल क्लब बेसिकतास ने बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मिडफील्डर आर्दा तुरान की सेवाएं लेने का मन बना लिाय है।
क्लब चाहता है कि तुरान एक सीजन के लिए लोन पर आधारित करार के तहत उससे जुड़ें।
तुर्किश मीडिया के मुताबिक बेसिकतास ने तुरान से करार की इच्छा इसलिए जाहिर की है क्योंकि वह उसके प्रतिद्वंद्वी क्लब गालाटेसारे के लिए खेल चुके हैं। इसके बाद ही तुरान ने स्पेन का रुख किया था।
ऐसा कहा जा रहा है कि बोरूसिया डार्टमंड ने भी एटलेटिको मेड्रिड के लिए खेल चुके तुर्की की राष्ट्रीय टीम के इस कप्तान के साथ करार की इच्छा जाहिर की है।
dharmpath.com dharmpath