सीएनएन तुर्क की सोमवार सुबह की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने यह कदम अमेरिका में स्व निर्वासन रह रहे मुस्लिम धर्म प्रचारक फतेउल्ला गुलेन तथा उनके भतीजे मोहम्मत सैत गुलेन के मुख्य सहयोगी हालिस हांसी की गिरफ्तारी के बाद उठाया है।
तुर्की ने 16 जुलाई को सैन्य तख्तापलट के नाकाम प्रयास की साजिश का आरोप गुलेन पर लगाया है और अमेरिका से उनके प्रत्यर्पण की मांग की है।
बीते सप्ताह, तुर्की ने प्रेसिडेंशियल गार्ड रेजिमेंट के 300 सदस्यों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। बाद में गार्ड को भंग कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath