मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को बढ़त है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.27 बजे 18.10 अंकों की बढ़त के साथ 28,113.44 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 2.40 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,638.05 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधरित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 26.03 अंकों की तेजी के साथ 28,121.37 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.9 अंकों की गिरावट के साथ 8,633.75 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath