कंपनी के मुताबिक, सीजीएन यूरोपीयन एनर्जी और एलोफी ने 24 मेगावॉट की परियोजना का टेंडर हासिल किया है। यह परियोजना फ्रांसीसी क्षेत्र ब्रिटांग के ग्रोइक्स द्वीप के समुद्र क्षेत्र में शुरू की जाएगी।
फ्रांस प्रशासन ने भूमध्यसागरीय तट ग्रुइसान पर भी एक अन्य 24 मेगावॉट की पवन ऊर्जा परियोजना को मंजूरी दी है, जिसका ठेका फ्रांस की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी कदरान ग्रुप को मिला है।
दोनों परियोजनाओं में चार अस्थायी पवन टर्बाइन हैं।
ये दोनों परियोजनाएं फ्रांस की पहली औद्योगिक पैमाने पर समुद्री पवन ऊर्जा परियोजनाएं हैं।
dharmpath.com dharmpath