नोएडा, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम हालांकि मारधाड़ से भरपूर एक्शन फिल्मों में अधिक फबते हैं, पर उनका कहना है कि वह निजी तौर पर कॉमेडी अधिक पसंद करते हैं।
जॉन ने अपनी आगामी फिल्म एक्शन फिल्म ‘ढिशूम’ के प्रचार के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सोमवार को कहा, “मैं कॉमेडी का सबसे अधिक आनंद लेता हूं, लेकिन मेरी बॉडी एक्शन टाइप है, इसलिए मैं इस तरह की फिल्मों में भी काम करता हूं।”
जॉन ने कहा, ‘ढिशूम’ में मैंने एक्शन और कॉमेडी दोनों ही चीजें की हैं।
इस फिल्म में वह वरुण धवन और जैक्लीन फर्नाडिस के साथ नजर आएंगे।
वरुण के साथ अपने तालमेल के बारे में जॉन ने बताया, “आपको आखिरी बार इस तरह की केमिस्ट्री शायद फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में देखने को मिली होगी।”
‘ढिशूम’ का निर्देश रोहित धवन ने किया है, यह इस शुक्रवार को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath