जिमनास्टिक इकाई ने रूस पर आईओसी के फैसले का समर्थन किया

जेनेवा, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय जिमनास्टिक्स फेडरेशन (एफआईजी) ने रूस पर अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के फैसले का स्वागत किया है।

आईओसी ने रविवार को रूस के खिलाड़ियों को अगले महीने से शुरू होने वाले ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित न करने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, आईओसी ने रविवार को यह फैसला किया कि वह रूसी टीम पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाएगा। रूसी खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत निर्णय संबंधित अंतर्राष्ट्रीय महासंघ लेंगे।

एफआईजी ने अपने एक बयान में कहा, “फेडरेशन ने रियो ओलम्पिक-2016 में रूस के खिलाड़ियों की भागीदारी से संबंधित आईओसी के कार्यकारी बोर्ड के निर्णय को देखा है और इसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।”

एफआईजी जल्द से जल्द आईओसी के कार्यकारी बोर्ड के निर्देशों के तहत रूस के योग्य एथलीटों की सूची जारी करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493