इंग्लैंड का कोच होना मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती : एलार्देसे

लंदन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड की फुटबाल टीम के मुख्य कोच सैम एलार्देसे ने कहा कि उनके करियर में यह काम उनकी सबसे बड़ी चुनौती है।

राष्ट्रीय टीम के कोच पद को संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में एलार्देसे ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतरीन रूप से प्रबंधित करना उनका सबसे अच्छा काम है।

इंग्लिश फुटबाल एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी बयान में एलार्देसे ने कहा, “मेरे करियर में मेरे लिए इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच का काम सबसे बड़ी चुनौती है और आशा है कि मैं इसमें सफल रहूं, जैसे अब तक रहा।”

एलार्देसे ने कहा कि वह जब तक खिलाड़ियों से नहीं मिलेंगे तब तक वेन रूनी की कप्तानी पर फैसला नहीं लेंगे।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ काम करना उनके लिए काफी रोमांचक होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493