सिद्धार्थ को ‘काला चश्मा’ पर प्रतिक्रियाओं का इंतजार

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपनी आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ के गीत ‘काला चश्मा’ पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है, जिसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।

इस गीत को इंटरनेट पर 27 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

सिद्धार्थ ने एक बयान में कहा, “काला चश्मा 1990 के दशक के पसंदीदा गानों में से था। यह मेरे पसंदीदा गानों में भी शामिल रहा है। मैं इस गीत पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। हमने इस गीत के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है।”

नवोदित निर्देशक नित्या मेहरा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक व्यक्ति की 18 साल से 60 वर्ष के समय की कहानी बताती है। यह फिल्म नौ सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493