‘ब्रह्मराक्षस.’ से टीवी पर लौटेंगी क्रिस्टल डिसूजा

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा आगामी शो ‘ब्रह्मराक्षस-जाग उठा शैतान’ से छोटे पर्दे पर वापस लौट रही हैं। उनका कहना है कि शो बेहद दिलचस्प है और दर्शक उनके किरदार से जुड़ पाएंगे।

‘ब्रह्मराक्षस-जाग उठा शैतान’ छह अगस्त से जी टीवी पर शुरू होगा। इस काल्पनिक शो में एक क्रूर राक्षस नववधुओं पर अपना कहर बरपाता नजर आएगा।

शो का निर्माण एकता कपूर का ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ करेगा।

क्रिस्टल ने एक बयान में कहा, “मैं एक साल के बाद और वह भी बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ टेलीविजन पर वापस लौटने को लेकर उत्साहित हूं। यह जीटीवी के साथ मेरी पहली सहभागिता है, जिसमें मैं एक युवती रैना की भूमिका निभाऊंगी।”

उन्होंने कहा, “दर्शक मेरे किरदार से जुड़ पाएंगे क्योंकि कहानी इतनी दिलचस्प है कि हर शूट के बाद हम यह पता लगाना चाहते हैं कि आगे क्या होगा।”

जीटीवी और जी स्टूडियोज के व्यापार प्रमुख आकाश चावला ने कहा, “‘ब्रह्मराक्षस-जाग उठा शैतान’ एक काल्पनिक थ्रिलर है, जिसका मकसद परिवार के हर सदस्य का मनोरंजन करना है।”

अभिनेता अहम शर्मा भी शो में प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493