पाकिस्तान के कराची में कड़ी सुरक्षा के बीच बच्चों का टीकाकरण

कराची, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहर कराची में सशस्त्र पुलिस के समर्थन से स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार को तीन दिवसीय पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू किया।

पोलियो की दवा पिलाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर गए। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

पाकिस्तान में पोलियो की दवा देना जोखिमभरा काम है, जहां इस्लामिक आतंकवादी स्वास्थ्यकर्मियों को निशाना बनाते हैं। क्वे टा शहर में एक पोलियो केंद्र के निकट जनवरी में हमला हुआ था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी।

कुछ मुस्लिम मौलवियों और तालिबान सदस्यों का कहना है कि अमेरिका निर्मित पोलियो रोधी टीके पाकिस्तानियों को बांझ बना सकते हैं। इसका उद्देश्य देश की मुस्लिम आबादी को कम करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493