स्कलकैंडी ने बेतार इंक्ड हेडफोन बाजार में उतारा

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी कंपनी स्कलकैंडी ने मंगलवार को ब्ल्यूट्रथ सक्षम बेतार हेडफोन बेहतरीन ऑडियो गुणवत्ता के साथ 3,999 रुपये में भारतीय बाजार में उतारा।

‘इंक्ड वायरलेस’ नाम के इस हेडफोन की बैटरी लाइफ 7 घंटे है। इसके ईयरबड्स काफी हल्के हैं और पहनने में काफी हल्का और आसान है और इसे कपड़ों के नीचे से भी लगाया जा सकता है।

ब्रैंडआइज डिस्ट्रीब्यूटर्स प्रा.लि. के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अम्लान भट्टाचार्य ने एक बयान जारी कर बताया, “हमारा लक्ष्य प्रयोक्ताओं को बेहतरीन ब्ल्यूटूथ उत्पाद मुहैया करना है, जो उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतरे और इंक्ड वायरलेस उसी दिशा में एक कदम है।”

ब्रैंडआईज डिस्ट्रीब्यूटर्स भारत में स्किलकैंडी के सेट्स बेचती है। इंक्ड वायरलेस देश के सभी प्रमुख रिटेल स्टोरों पर उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493