टॉटेनहम जल्द बनेगा ईपीएल चैम्पियन : टोरेस

मेलबर्न, 26 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन और एटलेटिको मेड्रिड क्लब के लिए खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर फर्नाडो टोरेस का मानना है कि इंग्लिश फुटबाल क्लब टॉटेनहम हॉट्स्पर के मुख्य कोच मौरिसिओ पोछेटिनो क्लब में अच्छा काम कर रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि क्लब जल्द ही इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब जीतेगी।

आस्ट्रेलिया में चल रहे इंटरनेशल चैम्पियंस कप में 29 जुलाई को टॉटेनहम से होने वाले मैच से पहले चेल्सी के इस पूर्व स्ट्राइकर ने कहा कि टॉटेनहम सिर्फ पोछेटिनो के मार्गदर्शन में ही सुधार कर सकता है।

एटलेटिको की वेबसाइट ने सोमवार को टोरेस के हवाले से लिखा है, “पोछेटिनो इस समय क्लब में अच्छा काम कर रहे हैं। वह युवा खिलाड़ियों और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण कर रहे हैं। पिछले सत्र में वह काफी करीब आकर खिताब जीतने से चूक गए थे। लेकिन भविष्य में वह खिताब जरूर जीतेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493