‘ढिशूम’ में अतिथि भूमिका में नजर आएंगे अक्षय

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार अक्षय कुमार को निर्देशक रोहित धवन की आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ में अतिथि भूमिका में देखा जाएगा।

अक्षय का कहना है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी आनंद आया।

‘ढिशूम’ शुक्रवार को रिलीज होगी। इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

इस फिल्म में साकिब सलीम, जैकलीन फर्नाडीज, अक्षय खन्ना और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं।

अक्षय ने खुद की एक फोटो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “अतिथि भूमिका में काफी मजा आया। मेरे सभी दोस्तों साजिद, वरुण, जॉन और जैकी को शुभकामनाएं।”

जॉन और वरुण को इस फिल्म में पुलिस अधिकारियों की भूमिका में देखा जाएगा। वहीं, अक्षय खन्ना खलनायक के किरदार में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493