नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। ताईपेई की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी बेनक्यू ने मंगलवार को एक नया आई केयर मॉनिटर भारतीय बाजार में उतारा, जो लो ब्लू लाइट प्लस और ब्राइटनेस इंटेलीजेंस तकनीक से युक्त है जो आंखों को नुकसान पहुंचाए बिना उच्च स्तर की ऑडियो-विजुअल सामग्री मुहैया कराता है।
ब्राइटनेस इंटेलीजेंस तकनीक आसपास के प्रकाश के स्तर को भांप लेता है और स्वचालित रूप से उसके मुताबिक मॉनिटर की ब्राइटनेस को एडजस्ट कर देता है।
बेनक्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक राजीव सिंह ने बयान जारी कर बताया, “पहले से कहीं अधिक, अब हमें ऐसी तकनीक की जरूरत है जो हमारी आंखों की सुरक्षा करते हुए देखने के अनुभव को अगले स्तर तक पहुंचा दे।”
बेनक्यू का 27 इंच का यह मॉनिटर एएमवीएप्लस (एडवांस मल्टी डोमेन वर्टिकल एलाइनमेंट प्लस) तकनीक से लैस है। यह फुल एचडी रेजोल्यूशन और 60 हर्टज रिफ्रेश रेट के मुहैया कराता है और इसकी कीमत 17,500 रुपये है।
इस मॉनिटर में ट्र 8 बिट कलर और लाइट मैट स्क्रीन सरफेस उच्च 3000:1 के कंट्रास्ट रेशियो का है। इसमें स्मार्ट फोकस के साथ सिनेमा मोड की सुविधा भी उपलब्ध है।
इस मॉनिटर में 2-2 वॉट के दो स्पीकर भी लगे हैं।
dharmpath.com dharmpath