एफ-1 के अध्यक्ष एस्लेस्टोन की सास का अपहरण

साओ पाउलो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 के अध्यक्ष बर्नी एस्लेस्टोन की सास का अपहरण कर लिया गया है। अपहर्ताओं ने फिरौती में 3.65 करोड़ डॉलर की मांग की है।

समाचार चैनल बीबीसी ने मंगलवार को बताया कि एस्लेस्टोन की पत्नी फाबिआना फ्लोसी की मां अपारेसिडा श्चुंस्क का शुक्रवार की रात अपहरण कर लिया गया था।

एस्लेस्टोन के पास 3.1 अरब की संपत्ति हैं और वह खेल की दुनिया में सबसे ताकतवर शख्स माने जाते हैं।

खबर के मुताबिक अपहर्ताओं ने फिरौती की रकम पाउंड स्टर्लिग में चार बैगों में भरकर देने की मांग की है।

इस खबर पर हालांकि एस्लेस्टोन ने अभी तक चुप्पी साध रखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493