फ्रांस के राष्ट्रपति ने गिरजाघर हमले की निंदा की

हमला स्थल पर पहुंचे ओलांद ने कहा कि दोनों हमलावरों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संबंध होने का दावा किया है।

उन्होंने कहा, “खतरा बेहद अधिक है। हम आईएस का सामना कर रहे हैं, जिन्होंने हमारे खिलाफ लड़ाई की घोषणा कर रखी है। हमें उनसे हर तरीके से निपटना है।”

ओलांद ने लोगों से एकजुट होने को कहा, क्योंकि आतंकवादी हमें बांटना चाहते हैं।

सेंट-एतिएने-दू-रौवरे में एक गिरजाघर में दो आतंकवादियों ने एक पादरी की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आतंकवादियों को मार गिराया।

समाचार पत्र ले फिगारो के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493