नरसिंह के पिता को बेटे के बेदाग होने का भरोसा

वाराणसी, 27 जुलाई (आईएएनएस)। डोपिंग मामले में फंसे भारतीय पहलवान नरसिंह यादव के पिता पंचम यादव आश्वस्त हैं कि उनका बेटा जल्द ही इन सभी बाधाओं को पार कर निर्दोष साबित होगा।

नरसिंह डोप टेस्ट में फेल हुए हैं और उन पर प्रतिबंधित दवा ‘स्टेरॉयड’ के इस्तेमाल का आरोप लगा। इस कारण उन पर अभी अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

पहलवान के पिता पंचम को जब इस बात की सूचना मिली कि नरसिंह के भोजन में मिलावट करने वाले की पहचान कर ली गई है और इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हो गई है, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।

वाराणसी में चोलापुर के नीमा मुरेरी गांव में रहनेवाले पंचम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “मुझे तो शुरू से ही विश्वास था कि नरसिंह ऐसा नहीं कर सकता।”

उन्होंने कहा, “जिस व्यक्ति ने अपनी जिंदगी में पान तक न खाया हो और लगातार सफलता हासिल कर रहा हो, वह भला ऐसा काम क्यों करेगा? मुझे अपनी न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।”

भावुक पंचम ने कहा, “मेरे बेटे पर लगा यह धब्बा अब अवश्य धुल जाएगा।”

नरसिंह के परिवार का आरोप है कि पहलवान सतपाल और सुशील यादव ने उनके बेटे को ओलंपिक से बाहर करने के लिए यह साजिश की है।

पहलवान के परिवार का कहना है कि अगर उनके बेटे को न्याय नहीं मिला, तो वे वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय के बाहर धरना देंगे। मोदी वाराणसी से लोकसभा सांसद हैं।

इस बीच, नरसिंह के समर्थन में उनका पूरा गांव साथ खड़ा हो गया है। गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वह इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए केंद्र सरकार को एक पत्र लिखे।

नरसिंह के डोपिंग के मामले पर प्रदेश सरकार की भी नजर बनी हुई है। चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रांजल यादव के माध्यम से मामले की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचाई है।

रामकिशुन ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार सहन नहीं करेगी। नरसिंह को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

–आईएएनएस

Ýँीों्रे’ ं”ीॅी िँंी’ी रंस्रं’ ंल्ल िरँ्र’ िं ँंी ूल्लस्र्री ि ॅी ँ्र ल्ल ो ँी ड’ेस्र्रू.

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493