मेरे लिए हमेशा खास फिल्म रहेगी ‘मसान’ : ऋचा

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि उनके लिए ‘मसान’ हमेशा एक खास फिल्म रहेगी, क्योंकि इस फिल्म से मेरे व्यक्तित्व में बदलाव आया।

अपने एक बयान में अभिनेत्री ने कहा, “मेरे लिए ‘मसान’ हमेशा एक खास फिल्म रहेगी। इसने मेरे व्यक्तित्व में बदलाव किया है। इससे मुझे कुछ ऐसे दोस्त मिले हैं, जिनकी न केवल में प्रशंसक हूं बल्कि उनका सम्मान भी करती हूं।”

इस फिल्म में वाराणसी के रहने वाले चार लोगों के जीवन को दर्शाया गया है। ऋचा को इसमें देवी नामक लड़की के किरदार में देखा गया।

‘मसान’ को 68वें कॉन्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में दो पुरस्कारों से नवाजा गया था।

ऋचा का कहना है कि वह ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं, जिसे कान्स फिल्मोत्सव में पांच मिनट तक लगातार तालियां बजाकर लोगों ने सराहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493