‘भाबी जी घर पर हैं’ में नजर आएंगे ब्रेट ली

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘अनइंडियन’ के प्रचार के लिए लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ में नजर आएंगे।

धारावाहिक में अनीता का किरदार निभा रहीं सौम्या टंडन ने कहा, “ली दुनिया में सबसे अधिक प्रशंसनीय क्रिकेटरों में से एक हैं। यह सुनकर मैं बहुत खुश हूं कि वह हमारे शो के सेट पर आ रहे हैं। मैंने सुना है कि वह गिटार बहुत अच्छा बजाते हैं, इसलिए मैं उनका गिटार सुनने की उम्मीद कर रही हूं।”

धारावाहिक की इस खास कड़ी की शूटिंग ली बुधवार को करेंगे।

‘भाबी जी घर पर हैं’ का प्रसारण एंड टीवी पर होता है। इसमें सौम्या टंडन के अलावा आशिफ शेख, शुभांगी अत्रे और रोहिताश गौड़ भी हैं।

अनुपम शर्मा द्वारा निर्देशित ‘अनइंडियन’ भारत में 19 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें तनिष्ठा चटर्जी और निकोलस ब्राउन जैसे सितारे भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493