नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। उपभोक्ता और व्यापार नेटवर्किं ग उत्पाद बनाने वाली प्रमुख वैश्विक कंपनी नेटगेयर ने बुधवार को गेम के शौकीनों को ध्यान में रखकर देश में नया स्मार्ट वाईफाई लांच किया।
नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। उपभोक्ता और व्यापार नेटवर्किं ग उत्पाद बनाने वाली प्रमुख वैश्विक कंपनी नेटगेयर ने बुधवार को गेम के शौकीनों को ध्यान में रखकर देश में नया स्मार्ट वाईफाई लांच किया।
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा नाइटहॉक एक्स4एस एसी2600 राउटर ना सिर्फ बेहत तेज वाईफाई संपर्क मुहैया कराता है, बल्कि अन्य राउटर के मुकाबले इसकी स्पीड दोगुनी है।
नेटगेयर के सार्क और भारत के क्षेत्रीय निदेशक सुभोदीप भट्टाचार्य ने कहा, “नाइटहॉक एक्स4एस में सबसे तेज नेटवर्क प्रोसेसर के साथ नवीनतम वाईफाई तकनीक का संगम है। यह आपके मोबाइल डिवाइसों पर सर्वोत्तम संभव ऑनलाइन अनुभव प्रदान करता है।”
उन्होंने आगे कहा, “गेम के शौकीन इस डिवाइस का इस्तेमाल कर रोमांचित हो जाएंगे।”
यह डिवाइस बिना अटके गेमिंग और एचडी वीडियो सामग्री के लिए उपलब्ध बैंडबिथ का बेहतरीन उपयोग करता है।
इसमें शक्तिशाली 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर लगा है यह 2.53 जीबीपीएस का वाईफाई स्पीड मुहैया कराता है और यह चार वाईफाई बैंड पर एक साथ डेटा स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही यह कई मोबाइल डिवाइसों को कनेक्शन की गति को अधिकतम स्तर तक बढ़ा देता है।
dharmpath.com dharmpath