नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुरवीन चावला ने बताया है कि पंजाबी फिल्में हमेशा से उनकी पहली पसंद रही हैं।
सुरवीन (32) ‘धरती’, ‘टौर मित्तरां दी’, ‘साडी लव स्टोरी’, ‘सिंह वर्सेज कौर’, ‘लकी दी अनलकी स्टोरी’ और ‘डिस्कों सिंह’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
सुरवीन ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैं बहुत खुश हूं और पंजाबी फिल्मों में बदलाव का एक हिस्सा बनने पर गर्व महसूस कर रही हूं। पंजाबी फिल्में हमेशा से मेरी पहली पसंद रही हैं।”
‘हेट स्टोरी 2’ की अभिनेत्री ने कहा, “मैं यहां से हूं और यह मेरा पहला प्यार बनने जा रहा है। मैं इसमें उतना योगदान करती हूं, जितना कर सकती हूं और यह सही भूमिकाओं पर निर्भर करता है।”
सुरवीन वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ’24’ के दूसरे सत्र में अनिल कपूर के साथ नजर आ रही हैं और वह जल्द ही ‘झलक दिखला जा’ में दिखाई देंगी।
dharmpath.com dharmpath