उत्तरी वियतनाम पहुंचा मिरिनेयी तूफान

नेशनल सेंटर फॉर हाइड्रो-मेटरोलॉजिकल फोरकॉस्टिंग ने गुरुवार को बताया कि वियतनाम को प्रभावित करने के बाद तूफान में कमी देखी गई। गुरुवार सुबह पांच बजे तक हवाओं की गति 60-75 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

पिछले कुछ घंटों में वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र भारी बारिश से प्रभावित हुए। उत्तरी क्षेत्रों में नाम दीन्ह में 126 मिलीमीटर, निन्ह बिन्ह में 173 मिलीमीटर और थाई बिन्ह में 186 मिलीमीटर बारिश हुई।

केंद्र ने कहा कि तूफान में थोड़ी कमी आने के बाद इसका 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ना जारी है।

उत्तरी इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। 2016 में वियतनाम में यह पहला तूफान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493