विक्की अपने भाई की पहली फिल्म को लेकर हुए भावुक

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता विक्की कौशल के भाई सन्नी फिल्म ‘सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रेवल्स’ के साथ अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि वह भाई की नई यात्रा की शुरुआत को लेकर भावुक हो गए।

‘सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रेवल्स’ ट्रेलर लांच के मौके पर विक्की से दोनों के बीच तुलना के बारे में पूछा गया।

उन्होंने कहा, “अगर तुलना होती है तो, मुझे डर होगा क्योंकि मुझे खुद से ज्यादा सन्नी पर भरोसा है।”

फिल्म ‘सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रेवल्स’ निर्माता शैलेंद्र सिंह द्वारा निर्देशित है।

वहीं भाई को बड़े पर्दे पर देखे जाने के बारे में पूछे जाने पर ‘मसान’ अभिनेता ने कहा, “यह बेहद भावुक है। भाई के रूप में मेरे लिए और हम दोनों के यह बहुत भावनात्मक है, क्योंकि लगभग दो या चार साल पहले हमने संघर्ष शुरू किया, तब हमने सोचा था कि हम थियेटर करेंगे, ऑडिशन देंगे और क्या करना है इस पर चर्चा करेंगे। हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि हम बड़े पर्दे पर दिखेंगे।”

विक्की और सन्नी एक्शन निर्देशक श्याम कौशल के दोनों बेटे हैं।

विक्की कौशल, आयुष्मान और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘मनमर्जियां’ में दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493