महाश्वेता के निधन पर फिल्म जगत में शोक

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार महेश भट्ट, मधुर भंडारकर और बांग्ला फिल्म अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी सहित कई फिल्मी हस्तियों ने गुरुवार को प्रख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देव के निधन पर शोक प्रकट किया।

महाश्वेता देवी का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि कोलकाता के नर्सिग होम में गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वह 90 साल की थीं।

रेमन मैग्सेसे अवार्ड विजेता लेखिका अपनी बहू और पोते के साथ रहती थीं। महाश्वेता देवी के बेटे का निधन दो साल पहले हो गया था।

प्रोसेनजीत ट्विटर पर पोस्ट किया, “यह हमारे लिए काला दिन है। महान लेखिका महाश्वेता देवी का निधन अपराह्न 3.15 केआसपास हुआ। हम उनकी किताबें पढ़कर बड़े हुए हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले महेश भट्ट ने कहा, “महान लेखन महाश्वेता देवी का निधन। क्या जिंदगी है। लेखक के उपन्यासों पर कई फिल्में बनीं। उनके उपन्यास पर बनीं ‘हजार चौरासी की मां’ और ‘रुदाली’ जैसी फिल्में पुरस्कृत हुईं।”

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लेखिका शोभा डे ने कहा, “महाश्वेता देवी आप भारत में महिलाओं की दुनिया में सबसे बड़ी प्रेरणा रहेंगी।”

मधुर भंडारकर ने कहा, “पद्म विभूषण महाश्वेता देवी के बारे में दुखद बात सुनी। साहित्य की दुनिया में उनके भारी योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।”

अभिनेता राहुल बोस ने भी महाश्वेता के निधन को साहित्य जगत को जबरदस्त नुकसान बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493