नेपाल में बाढ़ ने 73 लोगों की जान ली

काठमांडू, 28 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल में बीते तीन दिनों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। 15 लोग अभी भी लापता हैं।

समाचार एजेंसी एफे ने गुरुवार को नेपाल सरकार के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता यादव कोइराला ने कहा कि गुरुवार को आपदा में सात और लोगों की मौत हो गई। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

कोइराला ने कहा, “30 लोग घायल हुए हैं जबकि 76 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं।”

काठमांडू से 400 किलोमीटर पश्चिम की ओर स्थित प्यूंथान बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित है, जहां से 34 लोगों के मरने की खबर है। छह अभी भी लापता हैं।

आपात राहत एवं बचाव दल ने सैकड़ों की संख्या में लोगों को बचा लिया है, जबकि बाढ़ के कारण विस्थापित हुए लोगों की संख्या अभी अज्ञात है।

नेपाल की केंद्रीय प्राकृतिक आपदा राहत समिति ने राहत कार्यो के लिए सरकार से 70 लाख डॉलर की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493