ईपीएल टीम मिडिल्सबरो से जुड़ सकते हैं बारागन

वालेंसिया, 29 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल खिलाड़ी एंटोनियो बारागन ने स्पेनिश क्लब वालेंसिया के साथ अपना करार रद्द कर दिया है और वह जल्द ही इंग्लिश फुटबाल क्लब मिडिल्सबरो के साथ करार कर सकते हैं।

दोनों क्लबों के बीच बुधवार को हुए करार के तहत स्पेन का यह खिलाड़ी गुरुवार को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इंग्लैंड रवाना हुआ, ताकि वह आधिकारिक तौर पर हमवतन एइटोर कारांका के नेतृत्व वाली टीम के साथ जुड़ सकें।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 24 वर्षीय बारागान ने पांच सत्रों तक वालेंसिया के लिए खेलने के बाद क्लब छोड़ने का फैसला किया। वह 2011 में वालेंसिया से जुड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493