AAP के खिलाफ BJP ने बनाई रणनीति, नारा गढ़ा- ‘अब नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे’

दिल्ली-विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रख भाजपा ने नया चुनावी नारा गढ़ा है. पार्टी ‘अब नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे’ नारे के साथ आम आदमी पार्टी को रोकने की मंशा से चुनावी मैदान में उतरेगी. भाजपा के लिए यह विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि, साल 2014, 2019 और 2024 में दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जीतने के बावजूद भी भाजपा विधानसभा चुनाव में वह करिश्मा करने में सफल नहीं रही है जो लोकसभा चुनाव के दौरान देखने को मिलता है. 10 साल के शासन में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इस बार भाजपा ने भ्रष्टाचार, वायु प्रदूषण, यमुना प्रदूषण, आयुष्मान योजना सहित कई मुद्दों के जरिए घेरने की तैयारी कर ली है. दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी 8 दिसंबर से दिल्ली की 70 विधानसभाओं में परिवर्तन यात्रा निकालेगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493