दिल्ली-आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गये हैं. राघव के साथ-साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी बीजेपी में शामिल हुए. बीजेपी मुख्यालय में पार्टी प्रमुख नितिन नवीन की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के तीनों नेता ने भगवा दल का दामन थामा. इससे पहले राघव चड्ढा ने दावा किया था कि वह अकेले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहे बल्कि, 7 सांसद उनके साथ हैं. राघव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व पर उन्हें पूरा भरोसा है.
दिल्ली में संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के दो-तिहाई राज्यसभा MPs ने BJP में मर्ज करने के लिए संवैधानिक नियमों का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, ‘हमने फैसला किया है कि हम राज्यसभा में AAP के 2-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हुए BJP में विलय करते हैं.’ संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी AAP छोड़ने और BJP में शामिल होने की घोषणा की.
dharmpath.com dharmpath