एक्ट्रेस Anne Heche का निधन,कार एक्सीडेंट के बाद से थीं कोमा में

Anne Heche Passed Away: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है. हाल ही में सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं एक्ट्रेस और डायरेक्टर ऐनी हेचे (Anne Heche) का 53 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया. हादसे के बाद वो कोमा में चली गई थीं, लेकिन फिर उन्होंने कभी आंख नहीं खोली. 12 अगस्त को डॉक्टरों ने ऐनी को मृत घोषित कर दिया. इस दुखद खबर से हॉलीवुड समेत दुनियाभर के फैंस में शोक की लहर है.

ऐनी हेचे को 90 के दशक के शो ‘अदर वर्ल्ड’ में विक्की हडसन की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था. लगभग एक हफ्ते पहले ऐनी ने लॉस एंजिल्स में अपनी कार से एक घर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. ऐनी के परिवार ने शुक्रवार को उसकी मौत के बारे में एक बयान जारी किया. इसमे लिखा था, ‘आज हमने एक उज्ज्वल प्रकाश, एक दयालु और सबसे हर्षित आत्मा, एक प्यार करने वाली मां और वफादार दोस्त खो दिया. ऐनी को बहुत याद किया जाएगा लेकिन वह अपने खूबसूरत बेटों और अपने काम के माध्यम से हमारे बीच जीवित रहेंगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493