अफगानिस्तान: नाटो के हवाई हमले में 10 बच्चों की मौत

afghanistan_kabulकाबुल। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक सुरक्षा कार्रवाई में नाटो के हवाई हमले में कम से कम 10 बच्चों की मौत हो गई और छह महिलाएं घायल हो गईं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सिन्हुआ ने शिगल जिले के गवर्नर जलमई खान के हवाले से बताया कि जिले में शनिवार सुबह तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ नाटो नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के अभियान में इन बच्चों की मौत हुई।

उन्होंने कहा कि नाटो नेतृत्व वाली गठबंधन सेना का यह अभियान शाम तक चला जिसमें 10 बच्चों की मौत हो गई जबकि छह महिलाएं घायल हुई हैं। उन्होंने बताया कि हवाई हमले के दौरान ऐसा हुआ।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493