भोपाल-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। रक्त कैंसर से जूझ रहे तीन वर्षीय बच्चे की मौत के बाद अस्पताल की दो नर्सिंग अधिकारियों के खिलफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि बच्चे को उपचार के दौरान दवा की जगह फॉर्मालिन नामक जहरीला रसायन नसों के जरिए चढ़ा दिया गया था। जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई।
मृतक बच्चे की पहचान सागर जिले की बीना तहसील के कौर्जा गांव निवासी सार्थक यादव के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, सार्थक को गंभीर हालत में 15 दिसंबर 2025 को AIIMS भोपाल के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां उसका ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा था। घटना 17 दिसंबर की सुबह की बताई जा रही है, जब उसके हाथ में लगी IV लाइन में रुकावट आ गई थी।
dharmpath.com dharmpath