Friday , 3 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » फीचर » प्राथमिकता से करवाये जायेंगे विकास के सभी कार्य

प्राथमिकता से करवाये जायेंगे विकास के सभी कार्य

shivraj_singhमुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मऊगंज में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में विकास के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवायेजायेंगे। श्री चौहान हाल में रीवा जिले के प्रवास के दौरान मऊगंज में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षककार्यालय का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मऊगंज के लोगों को अब अपने कार्यों के लिए रीवा नहीं जाना पड़ेगा।उन्होंने भविष्य में मऊगंज को जिला बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात भी कही।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गत 10 वर्ष में विकास के बहुआयामी कार्य होने से अब प्रदेश विकसित राज्य कीश्रेणी में आ गया है। कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिये जहाँ एक ओर किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋणदिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर गेहूँ के समर्थन मूल्य पर अतिरिक्त बोनस का भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि धानपर भी किसानों को 150 रुपये प्रति क्विंटल के मान से बोनस दिया जायेगा।

श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। किसानों को मीटर रीडिंग के आधार पर बिजलीका बिल नहीं देना होगा बल्कि प्रतिवर्ष प्रति हार्स पावर 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही बी.पी.एल.परिवारों के 30 जून तक के बिल माफ कर दिये गये हैं। वनाधिकार अधिनियम में कई वर्षों से काबिज़ लोगों को पट्टेदिये जा रहे हैं। शासकीय अस्पताल में नि:शुल्क दवाई भी मरीजों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में छात्र-छात्राओंको नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तक सहित साइकिल, ड्रेस की उपलब्धता सुनिश्चित करवायी जा रही है। श्री चौहान ने बताया किउच्च शिक्षा अध्ययन के लिये शिक्षा ऋण की गारंटी राज्य शासन द्वारा ली जा रही है। गत पाँच वर्ष में पाँच लाख लोगोंको रोजगार मुहैया करवाया गया तथा स्वयं का रोजगार लगाने के लिये मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना प्रारंभ की गयी है।

कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद द्वय श्री प्रभात झा एवं श्री गणेश सिंह, लघु उद्योग निगम के अध्यक्षश्री अखंड प्रताप सिंह, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री कमलेश्वर सिंह, विन्ध्य विकास परिषद के अध्यक्ष श्री अजयप्रताप सिंह, विधायक श्री लक्ष्मण तिवारी सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्राथमिकता से करवाये जायेंगे विकास के सभी कार्य Reviewed by on . मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मऊगंज में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मऊगंज में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश Rating:
scroll to top