अमेरिका ने दिये टैंक तो यूक्रेन पर बरसीं रूसी मिसाइलें

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच 11 महीने से अधिक लंबे समय से चल रहा युद्ध गुरुवार को एक बार फिर आक्रामक हो गया। दरअसल अमेरिका ने यूक्रेन को 31 अब्राम युद्धक टैंक देने का एलान किया तो रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों की बारिश कर दी। यूक्रेन ने जवाबी हमले में रूस की मिसाइलें और ड्रोन मार गिराने का दावा किया है।

रूस और यूक्रेन के बीच बीते 11 महीने से अधिक समय से युद्ध चल रहा है। इस बीच रूस के हमलों का यूक्रेन लगातार सामना कर रहा है। हाल ही में यूक्रेन ने सैन्य संकट की बात कही थी। इसके बाद बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बीच यूक्रेन की सहायता पर विशेष बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने घोषणा की कि अमेरिका की ओर से यूक्रेन को 31 अत्याधुनिक अब्राम युद्धक टैंक दिये जाएंगे।

अमेरिका की इस घोषणा के तुरंत बाद रूस के तेवर तल्ख हो गए हैं। रूसी सेनाओं ने ताबड़तोड़ यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला बोल दिया। यूक्रेन पर रूसी सेना की मिसाइलें बरसनी शुरू हो गयीं। रूसी सेना ने ड्रोन से भी यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला बोला। इस हमले में खासी जन-धन की हानि होने की जानकारी सामने आई है। यूक्रेन ने रूस को करारा जवाब देने की बात कही है। यूक्रेन की सेना की ओर से रूस की 15 मिसाइलें और कई ड्रोन मार गिराने का दावा किया गया। रूस ने इन हमलों में यूक्रेन के आधारभूत ढांचे को निशाना बनाया। इस कारण राजधानी कीव के बड़े हिस्से की बिजली गुल हो गयी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493