अमेरिका के प्रेसिडेंट-इलेक्ट जो बाइडेन ने लाइव टेलीविजन पर कोविड वैक्सीन लगवाई. ऐसा अमेरिका के लोगों में वैक्सीन को लेकर विश्वास बढ़ाने के लिए शुरू किए गए कैंपेन के तहत किया गया. वैक्सीन लगवाने के बाद बाइडेन ने ट्विटर पर अमेरिकी लोगों से अपील करते हुए लिखा कि उन्हें घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.
बाइडेन ने ट्विटर पर लिखा, “आज मुझे कोविड-19 वैक्सीन मिली. इसपर बिना रुके काम करने वाले साइंटिस्ट्स और रिसर्चर्स का शुक्रिया. हम आपके आभारी हैं. और अमेरिकी लोग- घबराने की कोई बात नहीं है. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जब वैक्सीन उपलब्ध होगी, इसे लगवाएं.”
dharmpath.com dharmpath