अमिताभ बच्चन की फ़िल्म से शुरू होगा कान फ़िल्म समारोह

amitabh_bachchanदुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सवों में से एक कान फ़िल्म समारोह का उदघाटन इस बार अमिताभ बच्चन की थ्री डी फ़िल्म ‘द ग्रेट गैट्सबी’ के साथ होगा.

क्लिक करें अमिताभ बच्चन ने अपने फ़ेसबुक पेज पर लिखा है “बाज़ लुर्मन की फ़िल्म ‘द ग्रेट गैट्सबी’ को आधिकारिक रूप से कान फ़िल्म महोत्सव की ओपनिंग फ़िल्म के रूप में चुन लिया गया है. यह ओपनिंग 15 मई को होगी और इस फ़िल्म का प्रीमियर न्यूयॉर्क में एक मई को होगा. मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूँ.’

अमिताभ बच्चन ने इस फ़िल्म में एक छोटी सी भूमिका निभाई है. बाज़ लुर्मन की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि “समारोह के मौके पर क्लिक करें अमिताभ बच्चन और अमरीकी रैप गायक जे ज़ी भी मौजूद होंगे.”

क्लिक करें अमिताभ बच्चन ने इस फ़िल्म में मेयर वोल्फ्शेम का किरदार निभाया है. इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका लियोनार्डो डी केप्रिओ ने निभाई है.

यह फ़िल्म एफ़ स्कॉट फिट्ज़गेरल्ड की कहानी पर आधारित है और यह 1920 के दशक के अमरीका में चित्रित है .

इस फ़िल्म की कहानी नायक के रोमांटिक और त्रासदीपूर्ण जीवन के इर्द गिर्द घूमती है .

अपने एक बयान में बाज़ लुर्मन ने कहा है, ” यह मेरे लिए, हम सबके लिए बहुत ही सम्मान की बात है और ऐसा केवल इसलिए नहीं क्योंकि 21 साल पहले मेरी पहली फ़िल्म यहाँ रिलीज़ हुई थी. ऐसा इसलिए क्योंकि एफ़ स्कॉट फिट्ज़गेरल्ड ने अपनी इस अद्भुत कहानी के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्से जहाँ लिखे थे वो जगह यहाँ से बेहद नज़दीक है.”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493